मूलांक 8 के साथ सभी भाग्यांक का संयोग - Mulank and Bhagyank Combination

मुलांक और भाग्यांक 

इस पोस्ट में हम आपको मूलांक 8 के साथ 1 से 9 तक के सभी भाग्य अंकों के संयोजन के बारे में जानकारी देंगे। इसे पढ़ने से पहले आपको एक बात जान लेनी चाहिए कि अंक 8 संघर्ष का अंक है, इसलिए इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका भाग्यांक क्या है, संघर्ष का सामना आपको करना पड़ेगा. आप अपने काम में निपुण हैं और आपके पास अधिकार शक्ति है जो आपको सफलता प्राप्त करने में मदद करती है। आप जीवन में सब कुछ हासिल करने की महत्वाकांक्षा रखते हैं।

मूलांक और भाग्य अंक संयोग


मूलांक 8 और भाग्यांक 1

यदि आपका मूलांक 8 है और भाग्यांक 1 है तो आपके जीवन में संघर्ष हो सकता है क्योंकि ये दोनों एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं। इस संयोग के कारण आपको जीवन में सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। मूलांक और भाग्यांक के मेल से आपको अपने वैवाहिक संबंधों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपके जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी बनी रह सकती हैं।

मूलांक 8 और भाग्यांक 2

यदि आपका मूलांक 8 और भाग्यांक 2 है तो आपको जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे मानसिक अशांति हो सकती है और आपके जीवन में संघर्ष भी बढ़ सकता है। यह संयोग भूमि से संबंधित काम के लिए बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह दोनों अंक पृथ्वी तत्व के अंक है। 


मूलांक 8 और भाग्यांक 3

अगर आपका मूलांक 8 है और भाग्यांक 3 है तो आपको ज्ञान और कानून के क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है और यह आपके लिए शुभ भी साबित हो सकता है। जिस कार्य में बहुत अधिक बौद्धिक कौशल की आवश्यकता होती है वह कार्य आपके लिए शुभ है, कानून और शिक्षा का क्षेत्र आपके लिए बहुत शुभ है। यह आपकी सोचने की शक्ति को भी बहुत अच्छा बना रहा है जिससे आप ज्ञान से जुड़े क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


मूलांक 8 और भाग्यांक 4

अगर आपका मूलांक 8 है और भाग्यांक 4 है तो आपके जीवन में संघर्ष रहेगा क्योंकि यह दोनों अंक संघर्ष को दर्शाते है। इस संयोग के कारण आपके जीवन में कई प्रकार की समस्याएं आ सकती है। आप जीवन में कानून, मार्केटिंग और सेल्स से संबंधित क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि आपके अंदर लोगों को अपनी बातों में लाने की अच्छी क्षमता है और आपकी तर्क शक्ति भी बहुत अच्छी है जिसके कारण कानून का क्षेत्र आपके लिए शुभ है।

मूलांक 8 और भाग्यांक 5

यदि आपका मूलांक 8 है और आपका भाग्यांक 5 है तो आप जीवन में भूमि संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त कर सकते हैं क्योंकि ये दोनों अंक पृथ्वी तत्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस संयोग को आप एक शुभ संयोग मान सकते हैं, इस संयोग में आपको जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी। यह आपके जीवन को स्थिरता प्रदान करने में मददगार साबित हो सकता है। 


मूलांक 8 और भाग्यांक 6

यदि आपका मूलांक 8 है और आपका भाग्यांक 6 है तो यह कानून और मीडिया के लिए बहुत शुभ संयोग है। आपको जीवन में भूमि, मकान और वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपको जीवन में सभी लग्शरी चीजों की प्राप्ति कर सकते है। 

मूलांक 8 और भाग्यांक 7

यदि आपका मूलांक 8 है और भाग्यांक 7 है तो अंक ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष जैसे गुप्त विज्ञान से जुड़े कार्य आपके लिए शुभ साबित होंगे। आध्यात्मिक क्षेत्र के लिए यह अत्यंत शुभ संयोग है तथा शारीरिक परिश्रम के लिए भी यह शुभ योग माना गया है। यह संघर्ष का संयोग है इसलिए संघर्ष आपके जीवन में जरूर रहेगा। 


मूलांक 8 और भाग्यांक 8

यदि आपका मूलांक 8 और भाग्यांक 8 है तो यह संघर्ष का उत्तम योग है क्योंकि मूलांक और भाग्यांक दोनों ही शनिदेव से प्रभावित होते हैं, शनि सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह है जो आपके जीवन में संघर्ष बढ़ा सकता है। इससे आपको संघर्ष के साथ धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी के काम के लिए यह शुभ है।

मूलांक 8 और भाग्यांक 9

यदि आपका मूलांक 8 है और भाग्यांक 9 है तो आप जीवन में उच्च पदस्थ अधिकारी बन सकते हैं और पुलिस, सेना से संबंधित क्षेत्र में अच्छा नाम कमा सकते हैं। आप अपना काम पूरी परफेक्शन के साथ करते हैं जो आपके लिए अच्छी बात है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ