अगर 1 अंक आपकी जन्म तिथि में 1 बार है तो आप लोगों के साथ आधिक घुलना-मिलना पसंद नहीं करते आप अकेले रहना पसंद करते हैं। भीड़ में आप खुद को थोड़ा सहमा सा महसूस करते हैं। आपके साथ ऐसा भी होगा की लोग आपके साथ रहना पसंद करेंगे और आपकी राय लेना भी पसंद करेंगे । अपने विचार लोगों को बताने ओर समझाने में आपको समस्या रहती है। आप लोगों के साथ रहने से अकेले रहना अधिक पसंद करते है। कभी कभी आपका मन बाहर जाकर खुली हवा में घूमने को भी करता है लेकिन फिर भी आप किसी को यह आप किसी को जता नहीं पाते.
अगर 1 अंक आपकी जन्म तिथि में 2 बार है तो आपका बात करने का तरीके अच्छा है और आपका सम्पर्क भी लोगों क साथ बडेगा। लोगों में आपकी अलग पहचान होगी। मित्र-सहेलिया आपकी अधिक होंगी और आप साहसी भी है और इच्छा शक्ति भी आपकी मजबूत है। खुद पर आपका विश्वास भी होता है जो आपको सफल बनाता है। आपकी जो सबसे अच्छी बात होती है वो यह है की आप चाहे कोई भी काम करे उसमें अपनी पूरी जान लगाकर सफल होने की कोसिसह करते हैं। अपने विचारों को सबके साथ आप सांझा कर लेते है और आपमें आत्मविश्वास भी पूर्ण होता है जो की आपको सफल बनाता है। कभी कभी आप अकेले बैठ कर कोई बात सोचते रहते है। दूसरों की पीजा समझने में आप सक्षम होते हैं।
अगर 1 अंक आपकी जन्म तिथि में 3 बार है तो आप अधिक बोलने वाले व्यक्ति होंगे, चुप रहना आपके बस की बात नहीं है। आपको सिर्फ एक विषय चाहिए बोलने क लिए। एक बार आप बोलना शुरू हो जाए तो आपको रोकना मुश्किल है। आप समझदारी की ही बात करते हैं लेकिन फिर भी आपको अपनी इस आदत को सुधारणा चाहिए। नई-नई योजनाए आप बनाते रहते है। अधिक बोलने की वजह से कभी कभी आपके सम्बन्ध भी लोगों के साथ कुछ खराब हो सकते हैं। आपमें ज्ञान बहुत अधिक होता है जो आपका एक महान व्यक्ति बनाता है।
अगर 1 अंक आपकी जन्म तिथि मे 4 बार है तो आप दयालु हैं किसी का भी दुख आपसे देखा नहीं जाता, आप कभी कभी अकेला रहना पसंद करते है और कभी कभी मित्रों-सहेलियों के बीच। अपने काम को लेकर आपका लगाव बहुत होता है और बात करने का तरीका का किसी को समझने और समझाने की कला भी आपके पास होती है। अगर आप अपनी बातों का जादू किसी पर चला देंगे तो कोई भी आपका होने के लिए तयार हो जायेगा। एक जगह पर अधिक समय के लिए कोई कार्य करना आपके लिए आसान बात नहीं है इसलिए जीवन में स्थान परिवर्तन होता रहता है। आप एक अच्छे पब्लिक स्पीकर बन सकते है।
अगर 1 अंक आपकी जन्म तिथि मे 5 बार है तो आपको कभी कभी मानसिक अशान्ति रह सकती है ओर अहंकार भी आपमें हो सकता है। अगर आप अपना समय खुद को देना शुरू कर तो जीवन में आप सफलता भी प्राप्त करेगें और आपकी पहचान भी बनेगी। सफल होने के लिए जीवन में आपको बहुत सारे अवसर मिलते हैंपरंतु अवसरों को सफलता में बदलने क लिए बहुत मेहनत भी करण पड़ती है। लोगों में बात करते समय आपके हाथ ओर पैर कांपने शुरू हो जाते है परंतु लगातार प्रैक्टिस के बाद आप माहिर बन जाते है और जीवन में बहुत नाम कमाते हैं।
0 टिप्पणियाँ