मूलांक 1 - अंक ज्योतिष | Numerology for number 1 | Mulank 1 | लो शु ग्रिड | अंक ज्योतिष

 


अंक 1 

सूर्य 

उत्तर 

अंकशास्त्र में 1 अंक सूर्य को दर्शाता है। अगर आप किसी महीने की 1, 10 , 19 या 28 तारीक को जन्मे हैं, तब आपका मूलांक 1 होता है। आपके अंदर राजा जैसे गुण होते हैं । आप दूसरों का नेतृत्व करने वाले होते हैं। आप जहां भी जाते हैं अपना प्रभाव छोड़ते हैं। लोग आपका आदर करते हैं तथा आपकी तरह बनने  की इच्छा रखते हैं। आपके अंदर दूसरों से अलग खूबियां होती हैं।आप बहुत आकर्षक होते हैं तथा लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हैं। आप ईमानदार होते हैं। आपके अंदर सेनापति बनने के भी गुण होते हैं। आपकी संपर्क शक्ति अच्छी होती है तथा आप किसी से भी आसानी से घुल मिल जाते हैं।


शुभ वर्ष - आपकी उम्र का 19वां , 28वां  , 37वां , 55वां ,64वां  वर्ष आपके लिए शुभ होगा ।

शुभ अंक  - आपके लिए शुभ अंक 1,3,5, तथा 9 होते है ।

शुभ रंग - आपके लिए शुभ रंग लाल , पीला, सफेद, संतरी , तथा तांबा होता है।

शुभ दिन - महीने की 1, 4, 10, 13, 19, 22, 28 तथा 31 तारीक आपके लिए शुभ होगी।

शुभ अवधियां - 21 मार्च से 28 अप्रैल तथा  10 जुलाई से 20 अगस्त आपके लिए प्रत्येक रूप में अच्छी होंगी। इन अवधियों में आप तरक्की करेंगे।

कार्यक्षेत्र - मूलांक 1 के लिए कार्यक्षेत्र का चुनाव  
  • C.E.O
  • सेना तथा पुलिस
  • आविष्कारक
  • शोधकर्ता
  • मैनेजर
  • ऑर्गनाइजर
  • प्रशासक सेवा
  • सलाहकार
  • निर्माता
  • आभूषण
  • स्वर्ण 
  • चिकित्सा
  • वैज्ञानिक उपकरण
  • काग़ज़ 
  • कपड़ा
  • सिविल सेवा
प्रसिद्ध हस्तियां जिनके पास 1 अंक की एनर्जी है   -

1 . मुकेश अंबानी - दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक

2.  सोनिया गांधी - पूर्व प्रधान मंत्री

3. हृतिक रोशन - प्रसिद्ध कलाकार

4. सुष्मिता सेन - मिस यूनिवर्स

5. रतन टाटा - सफल व्यवसायी

6. धीरूभाई अंबानी  - सफल व्यवसायी

7. ओसामा बिन लादेन - आतंकवादी

8. सुनील गवास्कर - क्रिकेटर

9. ऐश्वर्या राय - मिस वर्ल्ड तथा प्रसिद्ध अभिनेत्री

10. दारा सिंह - नंबर 1 पहलवान

11. ज़ीनत अमान - अभिनेत्री


अपना मूलांक चुने 


Avatar Avatar Avatar Avatar Avatar AvatarAvatar Avatar Avatar

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ