कन्या लग्न के जातक का फलादेश - स्वभाव, स्वास्थ्य, शारीरिक रूप - Characteristics of Virgo Ascendant

स्वभाव -  कन्या लग्न के प्रति 

कन्या लग्न के जातक बुद्धिमान होते हैं। कन्या लग्न के जातक का ज़्यादातर स्वभाव स्त्री से मेल खाता है। कन्या लग्न के जातक की भुजाएं आगे को झुकी होती क्यूंकि इनमें स्त्री के हाव भाव होते हैं जिस वजह से ये थोड़े शर्मीले होते हैं। ये किसी भी विषय को आसानी से समझने की क्षमता रखते हैं। ये योजना बनाने में कुशल होते हैं। मुश्किल से मुश्किल समस्या का हल भी ये आसानी से कर लेते हैं। इनमें काफी धैर्य होता है। ये अपने में मस्त रहते हैं और इनकी वाणी भी मधुर होती है। कन्या लग्न के जातक लड़ना झगड़ना पसंद नहीं करते क्योंकि ये अंदर से कोमल और कमजोर होते हैं। इनका बात समझाने का तरीका प्रभावशाली होता है। ये साहसी नहीं होते। समय का प्रयोग किस तरह से करना है इन्हे बाखूबी आता है। अगर इन्हे कभी किसी की जरूरत होती है तो ये आसानी से बोल देते हैं । इस राशि के लोगों का स्वभाव मैत्रीपू्ण होता है।इन्हे सजने संवरने और तैयार होने का बहुत शोंक होता है।


ये बहुत भावुक होते हैं। कन्या लग्न की स्त्रियां घर परिवार का पूरा ध्यान रखती है. बच्चो से प्रेम करती हैं और बड़े बुजुर्गों का आदर करने वाली होती है। पढ़ने में इनकी बहुत रुचि होती है। इन्हे खाना बनाने का और खिलाने का बहुत शोंक होता है। ये अक्सर रसोई में नई नई चीजें बनाकर दूसरों को खिलाना पसंद करते हैं। ये योजना बनाने में कुशल होते हैं। कन्या लग्न के लोग कभी कभी भावनाओ में बह कर गलत निर्णय ले लेते हैं जिनकी वजह से इन्हे कभी कभी हानि उठानी पड़ती हैं। ये दूसरों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते हैं।ये मेहनती होते हैं और काम के प्रति कर्तव्य प्रायण भी होते हैं।


स्वास्थ्य  -  कन्या लग्न के प्रति

कन्या लग्न के जातकों में अक्सर कब्ज और फेफड़ों से संबंधित समस्या आम रहती है। इन्हे खाने पीने में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। मिर्च मसाले वाली चीजें और बाहर का खाना इन्हे परेशानी दे सकता है। इसके इलावा आंत और गुप्तांग से संबंधित समस्या भी इन्हे अक्सर रहती है। 

शारीरिक रूप   -  कन्या लग्न के प्रति 

कन्या लग्न के जातक देखने में खूबसूरत होते हैं। इनका चेहरा गोल, भरा हुआ, बाल गहरे रंग के और नाक सीधी होती है ।इनकी आंखें, गाल और माथा सुंदर होते हैं।इनकी आवाज पतली और तीखी होती है। इनकी चाल सामान्य से थोड़ी तेज़ होती है और ये नपे तुले कदम उठाने वालों में से होते है। इनका कद मध्यम होता है। ये अपनी उम्र से कम दिखने वाले होते हैं। इनका शरीर कोमल होता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ