कर्क लग्न के जातक का फलादेश - स्वभाव, स्वास्थ्य, शारीरिक रूप - Characteristics of Cancer Ascendant



स्वभाव -  कर्क   लग्न के प्रति 

12 लग्नों में से कर्क लग्न को ज्योतिष शास्त्र में  सबसे ताकतवर माना गया है। कर्क लग्न का स्वामी चंद्रमा होता है और चंद्रमा को राजसी ग्रह भी कहा जाता है। इस लग्न के लोग गोल मटोल और माध्यम कद के होते हैं ।कर्क लग्न के लोग जन्म से ही भाग्यशाली होते हैं। इन्हें किसी भी चीज क लिए ना सुनने की आदत नहीं होती । कर्क लग्न का प्रतीक केंकड़ा है जो कि अपने अंदर के स्वेंदनशील स्वभाव को छुपाता है लेकिन बाहर से कठिन स्वभाव को दर्शाता है।   कर्क लग्न के लोग भावनात्मक  और दयालु होते हैं और अपने दयालु स्वभाव के कारण ही ये जरूरतमंदो की सहायता में भी कभी पीछे नहीं हटते। कभी कभी इन्हे बहुत गुस्सा आ जाता है और कभी कभी ये इर्ष्यालु स्वभाव के भी हो जाते हैं। इनमें पागलपन भी होता है और ये शर्मीले और शांत किस्म के भी होते हैं। दूसरों को आकर्षित करना और दूसरों का दिल जीतना भी इन्हे बाखूबी आता है। ये दूसरों की बहुत परवाह करते हैं। इनकी बुद्धि बहुत तेज़ होती है और इनकी याददाश्त भी बहुत ज़बरदस्त होती है। ये मेहनत करने वाले और समय के पाबंद होते हैं। स्वभाव के चंचल और सपने देखने वाले होते हैं। कर्क लग्न के लोग अक्सर धनी और प्रसिद्ध होते हैं लेकिन इन्हें परिवार का सुख अपेक्षाकृत कम प्राप्त होता हैं। अगर कुण्डली में ग्रहों की स्थिति अच्छी हो तो कर्क लग्न के जातकों की उच्च पदों पर न्युक्ति होती हैं। राजनीतिक क्षेत्र में भी इनको अच्छे परिणाम मिलते हैं । इन्हें किसी भी चीज के लिए ना सुनने की आदत नहीं होती ।

स्वास्थ्य  -  कर्क  लग्न के प्रति 

 कर्क लग्न के लोगों को  कफ , गैस्ट्रिक , लिवर और अन्य पेय से संबंधित रोगों का सामना करना पड़ता है।अपच गैस, पेट, लीवर, और आंतों से संबंधित सामान्य समस्या होने की संभावना होती है। इसके इलावा कमजोर दृष्टि तथा दिमाग से  संबंधित बीमारियां इन्हे अक्सर हो जाती हैं।अधिक संवंदनशील होने के कारण इनकी पाचन शक्ति बहुत कमजोर होती है।, गैस्ट्रिक और अन्य पेट संबंधित रोग होने की संभावना होती है।

शारीरिक रूप   -  कर्क  लग्न के प्रति

कर्क लग्न के लोग गोल मटोल होते हैं। इनका चेहरा छोटा होता है और नाक भी छोटी होती है। इनकी आंखें सुंदर होती हैं और ठोड़ी गोल होती है। इनका शरीर का ऊपर का हिस्सा छोटा होता है और टांगे धड़ की अपेक्षाकृत लंबी होती हैं।और इनका कद भी अक्सर छोटा होता है। आम तौर पर इनके बाल पतले और काले होते हैं। कर्क लग्न के कुछ जातकों की आंखों का रंग भूरा या नीला होता है। इनके शरीर का ऊपर का हिस्सा मजबूत होता है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ